बंदरों के आतंक से परेशान कसबावासी

संवाद सूत्र मेहरमा इन दिनों बंदरों के आतंक से कसबा के लोग खासे परेशान हैं। एक सप्ताह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:42 PM (IST)
बंदरों के आतंक से परेशान कसबावासी
बंदरों के आतंक से परेशान कसबावासी

संवाद सूत्र, मेहरमा : इन दिनों बंदरों के आतंक से कसबा के लोग खासे परेशान हैं। एक सप्ताह पूर्व यहां बंदरों ने कई लोगों को घायल कर दिया गया था। शनिवार को भी बंदरों ने आतंक मचाया। दो गाय पर हमला किया। गाय के शरीर पर बंदरों ने दांत गड़ाकर जख्मी कर दिया। वहीं कुछ व्यक्तियों को बंदरों ने दौड़ा भी । बगीचे में खेल रहे बच्चे इससे काफी परेशान रहते हैं। जानकारी देते हुए गोपाल शाह ने बताया कि कसबा गांव के राम जी साह एवं सुनील साह के घर के आगे बंधी हुई गाय को बंदर ने अपने विषैले दांत से घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि एक नहीं दो बंदर यहां आतंक मचा रहा है। राम जी साह घर से कसबा शीतला स्थान बगीचे की दूरी करीब 2 किलोमीटर है,और करीब-करीब उसी टाइम में गांव के सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर देव कुमार मिश्र , प्रभाकर मिश्र व सौरभ कुमार मिश्र द्वारा बगीचे में परेशान कर रहे बानर की तस्वीर भेजी जाती है, इससे यह पता लगाना आसान नहीं है एक आतंकी है या फिर दो। चुके कसबा गांव के अधिकांश लोग शीतला स्थान के चापाकल से पानी लेने सैकड़ों लोग जाते हैं, ऐसे में अगर किसी समय वह अकेला देखकर उस पर प्रहार कर दिया तो बड़ी अनहोनी होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि सौरभ कुमार झा ने बताया कि वन विभाग के वनरक्षी लगभग 1 से 2 के बीच बगीचा आए, उन्होंने उस बानर को देखा साथ ही यह कहते गया की वानर को मदहोश करने की दवा फिलहाल उपलब्ध नहीं है, रविवार तक आने के बाद ही उसे पकड़ा जा सकता है परंतु इस बीच वह जितने लोगों पर हमला कर घायल करेगा इसकी जिम्मेवारी किसकी होगी इससे ग्रामीण काफी हैरान एवं परेशान हैं। वही इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मेहरमा कुमार अभिषेक सिंह एवं अंचलाधिकारी मेहरमा सुनील कुमार को जानकारी दी गई। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद रेंजर जीवराज भरतुववर को दे दी गई है, साथ ही आवश्यक पहल करने को कहा गया है, ताकि लोगों को जान माल का नुकसान ना हो सके।

chat bot
आपका साथी