20 नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण को लगेगा शिविर

जागरण संवाददाता गोड्डा जिला मुख्यालय के सभागार में उप विकास आयुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:55 PM (IST)
20 नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण को लगेगा शिविर
20 नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण को लगेगा शिविर

जागरण संवाददाता, गोड्डा : जिला मुख्यालय के सभागार में उप विकास आयुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन एक नवंबर को किया जाएगा जो 30 नवंबर तक चलेगा। पुनरीक्षण अवधि में चार विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। पहला कैंप 20 व 21 नवंबर को, दूसरा 21 से 27 नवंबर, तीसरा 27 व 28 नवंबर को, चौथा कैंप का आयोजन 28 नवंबर को निर्धारित है। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग मतदाता हेतु विशेष कैंप का आयोजन 24 नवंबर को निर्धारित है। पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्राप्त प्राप्त पत्रों का निष्पादन 20 दिसंबर को निर्धारित है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी को किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल टुडू ने बताया कि वैसे मतदाता जिसकी एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, एवं इससे अधिक है। वैसे लोग मतदाता सूची में निबंधन हेतु अहर्ता रखते हैं। वह मतदाता सूची में निबंधन हेतु प्रपत्र छह के माध्यम से संबंधित बीएलओ के पास अथवा अपने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम विलोपन हेतु प्रपत्र -सात में, मतदाता सूची में अंकित प्रविष्टियों में हुए गलती यथा नाम पिता/पति का नाम अथवा पता आदि में सुधार हेतु प्रपत्र-आठ में, तथा एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्रों में नाम स्थानांतरण हेतु प्रपत्र-आठ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सभी प्रकार के प्रपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का कार्यालय, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का कार्यालय एवं बीएलओ के पास से निश्शुल्क प्राप्त किया जा सकता है। सभी प्रकार के प्रपत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड रांची के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया, राजद के चुनचुन यादव, झामुमो के मदन महतो और चंदन हेम्ब्रम, वामदलों के दशरथ महतो, राम स्वरूप आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी