कुपोषण दूर करने में मददगार होगी पोषण वाटिका

संवाद सहयोगी गोड्डा कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में बोआरीजोर प्रखंड के केरोकुपी ग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:38 PM (IST)
कुपोषण दूर करने में मददगार होगी पोषण वाटिका
कुपोषण दूर करने में मददगार होगी पोषण वाटिका

संवाद सहयोगी, गोड्डा : कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में बोआरीजोर प्रखंड के केरोकुपी गांव में प्रगतिशील किसानों का एक दिवसीय अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन व सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विषय फसल एवं सब्जियों में कृषि उद्यमिता का महत्व तथा पोषण वाटिका का महत्व था। गृह वैज्ञानिक डा.प्रगतिका मिश्रा ने महिला किसानों को पोषण वाटिका के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि घर के आसपास थोड़ी सी भी जमीन है तो आप उसमें पोषण वाटिका बना सकते हैं। पोषण वाटिका में लगी सब्जियां न सिर्फ आपको बिना पैसे के मिलेंगी बल्कि वो कीटनाशक रहित यानि पूरी तरह जैविक होंगी। यह आपको कुपोषण से मुक्त कर सेहतमंद बनाएंगी। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डा.रितेश दुबे ने महिला किसानों को फसलों एवं सब्जियों में कृषि उद्यमिता का महत्व के विषय विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि फसलों एवं सब्जियों की व्यापारिक ²ष्टि से खेती करके बीज तथा सब्जियों को बाजार तक पहुँचाया जाए तभी किसानों की आय में वृद्धि होना संभव है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि यह सप्ताह 26 अक्टूबर से एक नवम्बर, 2021 तक विभिन्न गाँव एवं कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया जायेगा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों, युवकों, युवतियों को भ्रष्टाचार, चोरी, बेईमानी, रिश्वत ना लेने के लिए जागरूक करना है। प्रशिक्षण के अन्त में सभी प्रगतिशील महिला किसानों के बीच अमरूद, नींबू के पौधे, गांठगोभी, फूलगोभी, पत्तागोभी के बिचड़े, चुकन्दर, गाजर, मूली, पालक, मेथी, बैंगन, मिर्च, धनिया, फ्रेंच बीन के बीज पोषण वाटिका में लगाने के लिए वितरित किया गया। पिकी देवी, प्रीति कुमारी, मीरू मुर्मू, सुनीता टुडू, गंगामुनी हेम्ब्रम समेत 25 प्रगतिशील महिला किसान प्रशिक्षण में सम्मिलित हुईं।

chat bot
आपका साथी