हड़ताल के समर्थन में आया रसोइया संघ

जासं गोड्डा गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की गोड्ड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:19 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:19 PM (IST)
हड़ताल के समर्थन में आया रसोइया संघ
हड़ताल के समर्थन में आया रसोइया संघ

जासं गोड्डा : गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की गोड्डा इकाई ने बैठक की। इस दौरान 24 सितंबर को आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ की जिला महासचिव अनिता ठाकुर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 24 सितंबर को वृहत पैमाने पर आम हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष किरण देवी, सुन्दर पहाड़ी प्रखंड सचिव पिकी सोरेन, लीला देवी, ऊषा देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, ललिता देवी, मीरा देवी, संजीव ठाकुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी