कुड़मी समाज को मिले आदिवासी का दर्जा
जासं गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड की चपरी पंचायत के शहीद निर्मल महतो चौक कुर
जासं, गोड्डा : जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड की चपरी पंचायत के शहीद निर्मल महतो चौक, कुरपट्टी में टोटेमिक कुरमी / कुड़मी विकास मोर्चा एवं कुड़माली भाषा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कुड़मी समाज की आवश्यक बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से कुड़मी को आदिवासी का दर्जा देने की मांग बुलंद की गई। बैठक की अध्यक्षता कुड़मी विकास मोर्चा के जिला महासचिव सह ठाकुरगंगटी प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महतो एवं संचालन शिक्षक भवानी महतो ने किया। बैठक में मुखिया संघ के सचिव अशोक कुमार महतो, कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, पूर्व विधायक महेंद्र महतो के सुपुत्र राजकपूर महतो, सेवा निवृत शिक्षक ओमप्रकाश महतो, युधिष्ठिर महतो, रविद्र प्रसाद महतो, वशिष्ठ महतो, हरिनारायण महतो, श्रवण कुमार महतो आदि ने संबोधित किया। इसके उपरांत आने वाली जनगणना 2021 में जाति: कुड़मी भाषा: कुड़माली, धर्म के कॉलम में सरना दर्ज कराने का निर्णय लिया।
वक्ताओं ने कहा कि कुड़मी समाज आदि काल से सरना धर्म से जुड़ा हुआ है। यह समाज आदिम युग से अपनी परंपरा को अक्षुण्ण रखा है। ऐसे में कुड़मी समाज को आदिवासी का दर्जा दिया जाना जरूरी है। पूर्व में इसके लिए लंबा संघर्ष भी हुआ है।
इस मौके पर कुड़मी विकास मोर्चा के जिला मीडिया मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, संजय कुमार महतो, तारणी महतो आदि लोग मौजूद थे।