पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक

जासं गोड्डा जिले की सीमा से सटे बांका जिला के पंजवारा थाना के पंजवारा निवासी 18 वर्षीय वि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:29 PM (IST)
पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक
पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक

जासं, गोड्डा : जिले की सीमा से सटे बांका जिला के पंजवारा थाना के पंजवारा निवासी 18 वर्षीय विशाल कुमार ने पारिवारिक विवाद में गुस्से में आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इस बात की जानकारी जैसे ही उसके स्वजनों को हुई। स्वजनों ने तत्काल उसे लेकर सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचे। अस्पताल में भर्ती कर युवक का इलाज चल रहा है। बताया गया कि युवक के पिता की मौत कई वर्ष पहले हो गई है। वह ननिहाल में रहकर काम करता है। पंजवारा की एक मोबाइल दुकान में काम करता है। घटना की जानकारी नगर थाना को दी गई। पुलिस के द्वारा युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी