महंगाई के खिलाफ राजद ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना

संवाद सहयोगी गोड्डा केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में आम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:55 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ राजद ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना
महंगाई के खिलाफ राजद ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना

संवाद सहयोगी, गोड्डा : केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में आम जनता को कमरतोड़ महंगाई से जूझना पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्ध सहित महंगाई के विरोध में राजद जिला कमेटी की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय के शहीद स्तंभ परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में राजद नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में उबाल है। जगह-जगह लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर आयोजित धरना में भाजपा पर सीधा हमला बोला।

बाद में पांच सूत्री मांगों के साथ राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन भी सौंपा गया। मौके जिलाध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई को लेकर खामोश है। पूरी दुनिया में क्रूड आयल का दाम कम हुआ लेकिन यहां पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार इसे रोकने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इससे आम जनता परेशान है। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से हर तरफ महंगाई बढ़ी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। युवा राजद के जिलाध्यक्ष जाहिद इकबाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि महंगाई और बेरोजगारी है। बेरोजगारी की दर बीते 40 साल में सबसे अधिक हुई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सभी तरह के तेल के भाव आसमान छू रहे हैं। कहा कि अगर किसी को सरकार से फायदा है तो पूंजीपतियों व उद्योगपतियों को। किसानों के लिए तीन काला कानून बनाकर उन्हें थोपा जा रहा है। पूरे देश में किसान आंदोलनरत हैं।

धरना में राजद नेताओं ने मांग की कि युवाओं को सरकारी व गैरसरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। किसानों को खाद, बीज सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाए। तीन काला कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। डीजल पेट्रोल की कीमतों पर अंकुश लगाया जाएग। इसके साथ राज्य में स्थानीय नीति को लागू करते हुए पिछड़े वर्ग के लिए सरकारी क्षेत्र में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की भी मांग की। मौके पार्टी के नेता विजय मंडल, नरेश रमानी, बजरंगी प्रसाद यादव, सुभाष चंद्र यादव, सुरेश यादव, कुंदन सिंह, रामचंद्र कापरी, महापति मंडल, जितेन्द्र पासवान, चुनचुन यादव, गणेश मंडल, मदन कुमार, अनंत राम मंडल, प्रदीप गोढ़ाइत, पंकज यादव, नीलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी