लोक अदालत में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

संस गोड्डा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को पथरगामा प्रखंड के पडुव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:14 PM (IST)
लोक अदालत में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं
लोक अदालत में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

संस, गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को पथरगामा प्रखंड के पडुवा पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या सुनी गई तथा कानूनी सलाह दी गई। पैनल अधिवक्ता कुंदन कुमार ठाकुर एवं रवि रंजन चतुर्वेदी ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकार की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि लोक अदालत का कोई विकल्प नहीं है। इसके माध्यम से सभी प्रकार के मामले का ऑन स्पाट निष्पादन किया जा सकता है। वर्तमान समय में बिजली और बैंक ऋण से संबंधित सर्टिफिकेट केस से भी राहत मिल सकती है। इसके माध्यम से उलझे हुए विवाद भी सुलझ जाते हैं। लोक अदालत से निष्पादित मामले को चुनौती नहीं दी जा सकती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सभी जरूरतमंदों, बेसहारा को मुफ्त में कानूनी सलाह व सहायता मुहैया कराया जाता है। इस दौरान नालसा की ओर से संचालित की जाने वाली नई स्कीम निरोगी भव, तृप्ति, आत्मनिर्भरता एवं चेतना पर भी विस्तृत विचार व्यक्त किया। उन्होंने आम लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 30 जनवरी को जिले के सभी प्रखंड में विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की अध्यक्षता मुखिया आशालता मुर्मू ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी अजीत चौधरी, जोबाती मुर्मू, रामविलास महतो , पंसस नवल किशोर एवं रोजगार सेवक अब्दुल मजीद की भूमिका सराहनीय रही।

chat bot
आपका साथी