मास्क व सैनिटाइजर वितरित

संवाद सूत्र मेहरमा बाजीतपुर पंचायत के कई गांवों में लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 06:00 PM (IST)
मास्क व सैनिटाइजर वितरित
मास्क व सैनिटाइजर वितरित

संवाद सूत्र, मेहरमा : बाजीतपुर पंचायत के कई गांवों में लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के बाजीतपुर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव एवं अन्य सदस्यों के द्वारा किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि विधायक दीपिका पांडेय सिंह द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण के लिए दिया गया था, जहां ओबीसी टीम द्वारा बाजीतपुर, बुद्धासन, बाजीतपुर संथाली, हुलुकपुर गांव में वितरण किया गया। आगे उन्होंने बताया कि खास करके वृद्ध महिलाएं एवं पुरुष को नियमित मास्क पहने सैनिटाइजर का उपयोग करने एवं बेवजह घर से नहीं निकलने को ले विशेष रुप से आग्रह एवं विनती पूर्वक कहा गया। कई लोगों को सैनिटाइजर का उपयोग हाथ में देखकर यह बताया गया कि आगे भी दिए गए स्रैनीटाइजर का उपयोग इसी तरह समय-समय पर करनी है। जिन लोगों के बीच मास्क एवं सैनीटाइजर का वितरण किया गया उसमें मुकेश यादव, भोला यादव, अशोक साह, मदन ओझा, प्रेमलाल सदा, जलधर कुमार, संगीता देवी, मनोरमा देवी सविता देवी पुष्पा देवी आदि के नाम शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी