छठ प्रतियों ने दिया उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य

जागरण टीम गोड्डा नेम निष्ठा व आस्था का महापर्व चैती छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अघ्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:58 PM (IST)
छठ प्रतियों ने दिया उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य
छठ प्रतियों ने दिया उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य

जागरण टीम, गोड्डा : नेम निष्ठा व आस्था का महापर्व चैती छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। इसके पूर्व रविवार शाम अस्पताल गामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया गया था। इसे लेकर श्रद्धालु पिछले पांच दिनों से पूजन कर रही थी। पानी की कमी के कारण अनेक व्रतियों ने घर पर ही छठ व्रत का अ‌र्ध्य दिया। जिला मुख्यालय के मूलर्स टैंक, राजकचहरी सरोवर, शिवगंगा सरोवर आदि जगहों पर श्रद्धालुओं ने अ‌र्ध्य अर्पित किये। सूत्र, मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र के बलबड्डा स्थित रानी तालाब में आज सोमवार को चैती छठ के मौके पर उदयीमान भगवान भास्कर को अंतिम अ‌र्घ्य के साथ पर्व का समापन किया गया। चार दिवसीय इस महान पर्व में व्रती द्वारा नेम, निष्ठा एवं आस्था के पूरी सावधानी रखी जाती है। इसके अलावा व्रती 48 घंटे का निर्जला उपवास खरना के पश्चात करने की परंपरा है। चैती छठ मुख्य रूप से कुछ खास खास जगहों में विशेष रुप से किया जाता है। वैसे लोग जिनकी मनोकामनाएं छठी मईया पूर्ण करती हैं, छठ व्रत करती हैं। भीषण गर्मी एवं चिलचिलाती धूप के बावजूद भी घर के सदस्य पूर्ण आस्था के साथ पर्व में अपना योगदान देते हैं। व्रत कर रही सोनी देवी, पूनम देवी एवं मुसो पासवान पिछले कई वर्षों से चैती छठ पूरे नेम निष्ठा के साथ करते आ रहे हैं। इस मौके पर कोरोना संक्रमण के कारण गांव के अधिकांश लोग भीड़ भाड़ न लगाते हुए दूर से ही प्रणाम करते दिखे, जहां कांग्रेस ओबीसी जिलाध्यक्ष नयन राम, पंकज कुमार अतुल्य, निर्भय कुमार राम, शंभू सिन्हा के अलावे गांव की कुछ महिलाएं एवं छोटे बच्चे उपस्थित थे। संवाद सहयोगी पथरगामा : सोमवार को प्रखंड के ऐतिहासिक चिहारो पहाड़ स्थित बाबा जी पोखर में चैती छठ पर छठ व्रती द्वारा उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार बाबा जी पोखर में सिर्फ दो छठ व्रती ही अ‌र्घ्य देने पहुंची थी, जबकि कोरोना काल से पहले चैती छठ व्रतियों की भीड़ बाबा जी पोखर में जुटा करती थी। चैती दुर्गा पूजा समिति चिहारो पहाड़ के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने बताया कि सोमवार को चिहारो पहाड़ के ऐतिहासिक बाबाजी पोखर में शारीरिक दूरी के बीच चैती छठ व्रतियों द्वारा उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया।

chat bot
आपका साथी