नेटवर्क नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान

ठाकुर गंगटी प्रखंड मुख्यालय चौक पर स्थित मोबाइल नेटवर्क कंपनी का टावर काफी धीमा गति से काम करने के चलते हजारों ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 06:47 PM (IST)
नेटवर्क नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान
नेटवर्क नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान

ठाकुरगंगटी : प्रखंड मुख्यालय चौक पर स्थित मोबाइल नेटवर्क कंपनी का टावर काफी धीमा गति से काम करने के चलते हजारों ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठाकुर गंगटी प्रखंड मुख्यालय चौक पर ही हरि देवी रेफरल अस्पताल परिसर में भारत संचार निगम लिमिटेड अर्थात बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है। वहीं ठाकुर गंगटी शिव मंदिर , दुर्गा मंदिर , किसान , मजदूर भवन के निकट रिलायंस कंपनी का टावर लगा हुआ है। वही प्रखंड मुख्यालय चौक की उत्तरी एवं पूर्वी दिशा में कुछ ही दूरी पर मात्र करीब 200 मीटर की दूरी पर एयरटेल वोडा आइडिया आदि कंपनी का टावर लगा हुआ है। लेकिन यह सभी नेटवर्क कंपनी का टावर लगभग शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। इंटरनेट चलाने के लिए तो प्रखंड मुख्यालय से दक्षिणी पूर्वी दिशा की कोना बस्ता पहाड़ी स्थित भुम्फोड़नाथ महादेव मंदिर के निकट या तो पश्चिमी उत्तरी दिशा की ओर मोपहाड़ी मां खरहरी मंदिर के निकट जाना पड़ता है। इंटरनेट के काम नहीं करने से हजारों ग्रामीणों को प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी , गैर सरकारी कार्यों पढ़ाई लिखाई , व्यवसाय सहित तमाम कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। जिओ कंपनी का टावर तो ठाकुर गंगटी प्रखंड मुख्यालय और गांव में शून्य के बराबर है। हरि देवी रेफरल अस्पताल परिसर में लगे बीएसएनएल का टावर तो बीते करीब 10 वर्षों के दौरान कभी काम नहीं किया। ऐसा एक भी दिन नहीं रहा कि बीएसएनएल का टावर मोबाइल में दिखाई पड़ता हो या काम करता हो। काम करना तो दूर दिखाई भी नहीं पड़ता है। जबकि बीएसएनएल विभाग द्वारा कर्मचारी को भी प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित कर लगातार रखा गया है।

chat bot
आपका साथी