मिशन ऑक्सीजन के तहत जगह जगह पौधारोपण

जासं गोड्डा जिले में दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन के तहत जगह जगह पौधारोपण का सिलसिला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:17 PM (IST)
मिशन ऑक्सीजन के तहत जगह जगह पौधारोपण
मिशन ऑक्सीजन के तहत जगह जगह पौधारोपण

जासं, गोड्डा: जिले में दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन के तहत जगह जगह पौधारोपण का सिलसिला तेज है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना स्फूर्ती कार्यक्रम के लिए बसंतराय के रेशम्बा गांव आए लघु उद्योग व सूक्ष्म उद्यमिता विकास बोर्ड के सीइओ अजय कुमार सिंह और विभाग के ओएसडी सुशील बरियार ने दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन से प्रेरित होकर बसंतराय में शुक्रवार को पौधारोपण किया। अधिकारियों ने कहा कि मानव जाति को बचाने के लिए अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आम लोगों को भी सजग रहना होगा। उन्होंने बसंतराय के बैच और एंब्रॉयडरी उद्योग से जुड़े शिल्पकारों को भी पौधारोपण के लिए आगे आने की अपील की।

इधर दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन से प्रभावित होकर सुंदरपहाड़ी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांझी के छात्र कार्तिक मोहली ने अपने बगीचे में पौधारोपण की शुरूआत की। कार्तिक ने बताया कि वह अगले दो अक्टूबर तक अपने बगीचे में पंचवटी पौधे का समूह रोपेगा।

इधर शिक्षाविद ममता मंडल ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी पौधारोपण किया। बता दें कि दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन अभियान के तहत यहां के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल ने एक लाख पौधा लगाने का संकल्प लिया है। अब तक तीन हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। पूर्व विधायक की धर्मपत्नी ममता मंडल ने बताया कि उनकी ओर से न सिर्फ पौधारोपण ही नहीं किया जा रहा है, अपितु उसे संरक्षित करने के लिए भी विशेष इंतजाम किया गया है। अब तक उन्होंने मिशन ऑक्सीजन में अब तक तीन हजार से अधिक पौधे लगाए हैं वहीं पूर्व में उन्होंने विभिन्न स्थानों में बीते पांच वर्षों के दौरान करीब पांच हजार से अधिक पेड़ तैयार कर लिए हैं जिसमें फल भी आने लगा है। गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड के हरियारी गांव में पौधरोपण के बाद ममता मंडल ने समाज से पौधारोपण के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि आगामी दो अक्टूबर तक एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य हरहाल में पूरा किया जाएगा।

इधर गोड्डा के ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्रसिद्ध भुंफोड़नाथ महादेव मंदिर परिसर में दैनिक जागरण के ऑक्सीजन अभियान के तहत सामूहिक रूप से पंचवटी पौधारोपण किया गया। मंदिर के पुजारी मोहन बाबा, बिमल भगत , दिलीप कुमार आदि ने मंदिर परिसर में पंचवटी के लिए पांच अलग अलग किस्म के पौधे लगाए। इसमें नीम, पीपल, बेल, बरगद, आदि शामिल हैं।

वहीं जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरण के ऑक्सीजन अभियान के तहत गांधी मैदान सहित अन्य जगहों पर पौधारोपण अभियान शुरूकिया। कहा कि शहर से सटे जिन इलाके में लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं, उन्हें पौधारोपण अभियान से जोड़ा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी