ठाकुरगंगटी में बहुल जल्द दिखेगा बदलाव

संवाद सहयोगी ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के बस्ता पहाड़ी स्थित विवाह भवन परिसर में बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 07:39 PM (IST)
ठाकुरगंगटी में बहुल जल्द दिखेगा बदलाव
ठाकुरगंगटी में बहुल जल्द दिखेगा बदलाव

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के बस्ता पहाड़ी स्थित विवाह भवन परिसर में बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड और लेकर पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के साथ-साथ कई अन्य विषय से संबंधित बातों को रखा।

विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ठाकुरगंगटी प्रखंड स्वास्थ्य और शिक्षा में काफी पिछड़ा हुआ है। इसलिए सर्वप्रथम इसे सुधारने का काम किया जा रहा है। हरि देवी रेफरल अस्पताल में एक चिकित्सक की शीघ्र ही पदस्थापन होगी। अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट करवाया गया है। वर्ष 2008 में ही हरि देवी रेफरल अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिल चुका है। इसके बावजूद पूर्ण रूप से संसाधन आदि उपलब्ध नहीं हो पाया था। यहां बिजली का 80 ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बाघाकोल में शीघ्र ही नवनिर्मित बिजली ग्रिड को चालू किया जाएगा। सड़क दुर्घटना में मृत होने पर आश्रितों को एक लाख रुपये आपदा राहत के तहत राज्य सरकार देगी। जिले में धान अधिप्राप्ति केंद्र भी समय पर खोल दिया गया है। एनएच सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। विधायक निधि का चार करोड़ विकास पर खर्च होगा।

मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश में कोरोनाकाल के बाद सबसे पहले मजदूरों की सुध हेमंत सरकार ने ली। राशन कार्ड, बीज वितरण, प्रधानमंत्री आवास, बीपीएल आदि तमाम योजनाएं अब तेजी से धरातल पर उतर रही है।

बैठक को जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी हिमांशु शेखर झा, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर, इरफान अंसारी, नवीन चंद्र झा, हेमलता देवी, अखिलेश्वर ठाकुर, मनमीत पोद्दार, ठाकुर राजेश, गुड्डू उर्फ अवधेश ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी