किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता गोड्डा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 07:46 PM (IST)
किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता, गोड्डा : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से कृषि चौपाल लगाई गई। कार्यक्रम में सदर प्रखंड के दर्जनों गांवों के किसानों और महिला समूह की सदस्यों ने भाग लिया। इसमें किसानों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को योजनाओं से जुड़ने की जरूरत है। चौपाल में गोड्डा के बीडीओ चंदन सिंह सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने योजनाओं की बिन्दुवार जानकारी दी।

मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि के साथ-साथ किसानों एवं कृषक मित्र के साथ अधिकारियों ने संवाद किया। केवीके कृषि वैज्ञानिकों ने बीज का उपचार करना, बीज की बुआई, भंडारण आदि की तकनीकी जानकारी दी।

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिन्हा ने किसान क्रेडिट कार्ड एवं कृषि ऋण माफी के संबंध में सरकारी प्रावधानों की जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिट्टी नमूना संग्रह एवं जांच का तरीका बताया गया और सभी कृषक मित्र एवं किसान बंधुओं से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक वे अपने खेतों की मिट्टी का नमूना संग्रह करके जांच हेतु कृषि विज्ञान केंद्र में भेजें। ताकि मृदा जांच रिपोर्ट के साथ किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से लाभ दिलाया जा सके। किसान अपने खेतों में किस प्रकार का ख्याल रखें। इसकी जानकारी प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, महिला प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सहित प्रखंड के रुपियामा, सुंडमारा, निपनियां, नुनबट्टा, कैड़ी बहियार सहित दर्जनों गांवों के किसान व ग्रामीण सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी