स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की डीडीसी ने की समीक्षा

जागरण संवाददाता गोड्डा जिला मुख्यालय सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त चंदन कुमार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:41 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:41 PM (IST)
स्वास्थ्य विभाग के कामकाज 
की डीडीसी ने की समीक्षा
स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की डीडीसी ने की समीक्षा

जागरण संवाददाता, गोड्डा : जिला मुख्यालय सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ समिति की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। विभिन्न मुद्दों पर डीडीसी ने चिकित्सकों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एएनएम अनिता देवी बनाम राज्य सरकार मामले पर समिति की ओर से विमर्श किया गया। अनिता देवी पर बीते वर्ष हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद उसे पदमुक्त कर दिया गया था। कोर्ट ने अनिता देवी को अब आरोपमुक्त कर दिया है। अब जिला प्रशासन को इसमें निर्णय लेना है। डीडीसी ने एलियास मरांडी (कालाजार मरीज) के बेहतर उपचार का निर्देश दिया। डीएमएफटी की सहयोग राशि से एमटीसी में भर्ती हुए बच्चों और उनकी माताओं के खानपान हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से खाना तैयार कराने का निर्णय लिया गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण संभावित तीसरी लहर से बचाव पर विमर्श किया गया।

बैठक में सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, डीआरसीएचओ डा. मंटु टेकरीवाल, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डा. रामप्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक लोरेंट्स तिर्की, आयुष पदाधिकारी डा. मनोज कुमार एवं जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी