पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सहयोगी पथरगामा प्रखंड स्थित बारकोप मोड़ के पास प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के समीप कांग्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:03 PM (IST)
पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सहयोगी, पथरगामा: प्रखंड स्थित बारकोप मोड़ के पास प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो एवं प्रखंड उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी लोगों को पौधा लगाना चाहिए एवं पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। मौके पर प्रखंड सचिव रामजीवन सिंह, धनंजय महतो अरविद महतो दिलीप दास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी