विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मेहरमा संजीवनी गंगा गंगा मिशन एवं बीएनएचएस के सहयोग से जलवायु परिवर्तन संकट एव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:14 PM (IST)
विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सूत्र, मेहरमा : संजीवनी गंगा, गंगा मिशन एवं बीएनएचएस के सहयोग से जलवायु परिवर्तन संकट एवं पौधारोपण जागरूकता अभियान की शुरुआत मेहरमा प्रखंड के भागवत झा आजाद उच्च विद्यालय कसबा परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पोड़ैयाहाट प्रशांत मंडल एवं कसबा गांव के सामाजिक नेता आलोक रंजन ने संयुक्त रुप से स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं स्कूल परिसर के अंदर अशोक के 8 पौधे लगाकर किया। इसके अलावा हाई स्कूल मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के चित्र पर भी सामाजिक नेता आलोक रंजन एवं अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वहीं सम्मानित अतिथियों में सरस्वती विद्या मंदिर बाराहाट इशीपुर के प्राचार्य केशव मिश्र, गोड्डा कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश द्वारा भी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कई विद्यालय के छात्र छात्राओं ने चित्रकला में भाग लिया था। जिसमें विजयी को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद मैसज, आशीष कुमार ठाकुर, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, रसीद आलम ,आयन जबकि विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक में सर्वजीत प्रसाद वर्मा, भवेश कांत मिश्र, मोहम्मद जावेद उस्मानी, गणेश प्रसाद झा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी