आक्सीजन पार्क में लगाए गए औषधीय पौधे

गोड्डा शहर से सटी कझिया नदी तट पर अवस्थित श्मशान काली मंदिर परसा मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:55 PM (IST)
आक्सीजन पार्क में लगाए गए औषधीय पौधे
आक्सीजन पार्क में लगाए गए औषधीय पौधे

जागरण संवाददाता, गोड्डा : शहर से सटी कझिया नदी तट पर अवस्थित श्मशान काली मंदिर परसा में मंगलवार को दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन के तहत ऑक्सीजन पार्क में औषधीय पौधे लगाए गए। श्मशान काली मंदिर से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ आक्सीजन पार्क में रुद्राक्ष, जैस्मीन, तुलसी, सिदूर, आंवला सहित कई दुर्लभ फूलों के पौधे लगाए। मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित उमाकांत झा, सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र मोहन झा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक प्राणधन चौधरी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी प्रदीप कुमार मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता सह नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, अरविंद कुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद गुणानंद झा, प्रमोद चौधरी, क्रांति शाह, सुमित कांत झा, सेवानिवृत्त बैंक पदाधिकारी सुनील कुमार झा, सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक नरोत्तम ठाकुर, कुमार प्रशांत, पथरगामा कालेज के प्राचार्य बसंत नारायण सहित सामाजिक महिला कार्यकर्ता शैल बाला देवी, लता मिश्रा, स्वीटी झा, शिवेन झा, इशांत झा आदि ने दर्जनों पौधे लगाए और पौधों की रक्षा की शपथ ली।

बता दें कि दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन के तहत जिले भर में एक लाख से अधिक पौधे बीते 5 जून को पर्यावरण दिवस के बाद अब तक लगाए गए हैं। इसमें कई जन संगठनों की ओर से खासी दिलचस्पी ली गई है। वहीं जिला मुख्यालय के नहर चौक में आक्सीजन कोरिडोर और गोड्डा कालेज में आक्सीजन पार्क की स्थापना इस दिशा में नई क्रांति है। यहां वन विभाग की ओर से एक हजार से अधिक पौधे बीते 18-19 जुलाई को अभियान के समापन दिवस पर लगाए गए थे। इसमें उप विकास आयुक्त चंदन कुमार सहित जिले भर के गणमान्य लोगों की भागीदारी रही थी। इसी कड़ी में मंगलवार को सदर प्रखंड के परसा स्थित श्मशान काली मंदिर परिसर में स्थापित आक्सीजन पार्क में दर्जनों की संख्या में औषधीय पौधे लगाए गए।

chat bot
आपका साथी