भगैया में दो पक्ष में मारपीट, 13 जख्मी

जासं गोड्डा मेहरमा प्रखंड के भगैया गांव में मंगलवार की देर शाम दो पक्ष में जमकर मारपीट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2020 09:02 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 06:26 AM (IST)
भगैया में दो पक्ष में मारपीट, 13 जख्मी
भगैया में दो पक्ष में मारपीट, 13 जख्मी

जासं, गोड्डा : मेहरमा प्रखंड के भगैया गांव में मंगलवार की देर शाम दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में 13 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार भगैया गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान डीजे बज रहा था। डीजे की धुन पर थिरकते मनचलों ने एक नाबालिक लड़की को गोद में उठा लिया। इसका विरोध लड़की के परिजनों ने किया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मेहरमा पुलिस को दी गई। घटना में दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मामले को लेकर दलित समाज की महिला अनिता देवी ने मेहरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया है कि विनोद मंडल, सुबोध मंडल, सुधा देवी, कुमकुम देवी, विपिन मंडल, वरुण मंडल, राजेश मंडल, जितेंद्र मंडल, रंजीत मंडल, देवला मंडल, कारु मंडल, अशोक राम (मुखिया पति), डीसी कुमार (मुखिया पुत्र) समेत अन्य 10 लोगों ने मारपीट की। मेहरमा थाना के एएसाई और पुलिस बल की मदद से सभी को इलाज के लिए मेहरमा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

---

दोनों पक्ष का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कनूनी कार्रवाई की जाएगी।

- सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी, मेहरमा थाना।

chat bot
आपका साथी