तेजस्विनी कर्मियों को छह माह से नहीं मिला मानदेय

गोड्डा बीते छह माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान जिले भर की तेजस्विनी परियोजना के अधिका

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:45 PM (IST)
तेजस्विनी कर्मियों को छह माह से नहीं मिला मानदेय
तेजस्विनी कर्मियों को छह माह से नहीं मिला मानदेय

गोड्डा : बीते छह माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान जिले भर की तेजस्विनी परियोजना के अधिकारियों व कर्मियों ने जिला मुख्यालय परिसर में उपायुक्त से मानदेय भुगतान की गुहार लगाई। साथ ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। बताया कि उन लोगों का छह माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञात हो कि जिला में महिला सशक्तीकरण के लिए तेजस्विनी परियोजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में किशोरियों को ग्रुप के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में कुशल बनाकर सशक्त करने का काम किया जा रहा है। विगत छह माह से वेतन नहीं मिलने से वे सभी हताश व निराश है।

सदर प्रखंड की ब्लॉक कॉर्डिनेटर सुनीता कुमारी ने बताया कि विगत छह माह से कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जिले भर में लगभग 600 से अधिक कर्मी काम कर रही हैं। इसमें ग्रामीण स्तर की यूथ फैसिलेटर मात्र 2300 रुपये प्रति माह में काम कर रही है। लॉकडाउन, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व बीतने के बाद भी प्रशासन ने इन लोगों की सूध नही ली। विवश होकर जिला मुख्यालय में ज्ञापन देना पड़ रहा है। कहा कि वे लोग महिला सशक्तिकरण का कार्य कर रही हैं। लेकिन वे खुद सशक्त नहीं हैं। एैसे में संबंधित क्षेत्र में भी सशक्तिकरण कराने में दिक्कतें आ रही है। बकाया वेतन के एकमुश्त भुगतान की मांग की। ताकि कार्य करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

chat bot
आपका साथी