मास्क बांट कोरोना से बचने को किया जागरूक

संवाद सहयोगी ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के गांवों में संथाल परगना संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:54 PM (IST)
मास्क बांट कोरोना से बचने को किया जागरूक
मास्क बांट कोरोना से बचने को किया जागरूक

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी: प्रखंड क्षेत्र के गांवों में संथाल परगना संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर ठाकुर ने ग्रामीणों के बीच मास्क वितरित किया। इस क्रम में उन्होंने बुधवार को सहयोगी राजकुमार पासवान और विवेक कुमार के साथ बनियाडीह, धाबा, फुलबड़िया, रतनपुर, कुसमा, दियारा, गमरा, मकूचक, बहादुर, नियामतचक आदि गांवों में जाकर गरीब मजदूरों के बीच मास्क वितरित किया। रविशंकर ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल के मद्देनजर गरीब ग्रामीणों को मास्क वितरित किया जा रहा है। ताकि वे जब घर से बाहर निकलें तो सुरक्षित रह सकें, साथ ही साथ ग्रामीणों को कोरोना वायरस नामक जानलेवा महामारी से बचने की भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा चाहे जिस भी परिस्थिति में हो लेकिन कोरोनावायरस को हरा करके ही दम लेंगे। जब सभी देशवासी सतर्क हो जाएंगे तो निश्चित रूप से कोरोना वायरस हारेगा और अंत में देशवासी की ही जीत होगी।

chat bot
आपका साथी