गोड्डा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Loving couple committed suicide. प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना झारखंड के गोड्डा की है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 12:26 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:35 PM (IST)
गोड्डा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
गोड्डा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

ललमटिया, (गोड्डा), जेएनएन। झारखंड में गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र के चकरा पहाड़ पर सोमवार की शाम प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान हरकट्टा के स्वर्गीय सांझला टुडू के 25 वर्षीय पुत्र प्रवीण टुडू उर्फ बेटा टुडू व चकरा निवासी ताला हांसदा की 24 वर्षीय पुत्री डेमय हांसदा (24) के रूप में हुई है। दोनों के बीच कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका डेमय हांसदा की मां के अनुसार, उसकी शादी आज से चार वर्ष पूर्व राजभिट्ठा के जुबदी गांव के दिनेश मरांडी के साथ हुई थी। ससुराल में दो साल रहने के बाद लड़की गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। इसके बाद परिजन उसे मायके ले आए। मायके में बहुत दिन तक रह गई और ससुराल नहीं जा पाई।

इसी बीच, चकरा में अपने मामा के यहां रह रहे प्रवीण टुडू उर्फ बेटा टुडू से वह प्रेम करने लगी। प्रवीण टुडू के मामा के अनुसार, प्रवीण चार पांच साल का था तभी उसके पिताजी की मौत हो गई। इस कारण प्रवीण एवं उसके अन्य बहनों का पालन-पोषण चकरा में स्थित मामा के घर में हुआ। प्रवीण आइएससी पास कर चुका था। वह लड़की के साथ छह महीने से अपने घर में रह रहा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग काफी प्रगाढ़ हो गया। इस कारण लड़की ससुराल जाना नहीं चाहती थी। दोनों के बीच अचानक क्या हुआ यह किसी को पता नहीं है। सोमवार की शाम मवेशी चरा रहे लोगों ने दोनों को फांसी के फंदे से लटकता देखा और शोर मचाया।

इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटी और लोगों ने ललमटिया थाना को इसकी सूचना दी। ललमटिया थाना पुलिस देर रात चकरा पहाड़ पहुंची और दोनों के शव को लेकर रात करीब एक बजे ललमटिया थाना पहुंची। मंगलवार की सुबह दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

chat bot
आपका साथी