सुंदरपहाड़ी में कराया लॉकडाउन का पालन

सुंदरपहाड़ी कोरोना की रोकथाम को लेकर झारखंड सरकार की ओर से 22 से 29 अप्रैल तक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:20 PM (IST)
सुंदरपहाड़ी में कराया लॉकडाउन का पालन
सुंदरपहाड़ी में कराया लॉकडाउन का पालन

सुंदरपहाड़ी : कोरोना की रोकथाम को लेकर झारखंड सरकार की ओर से 22 से 29 अप्रैल तक पूरे राज्य में आंशिक लॉकडाउन किया गया है। इसके अनुपालन को लेकर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी, अंचलाधिकारी रवि किशोर राम एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप साप्ताहिक हाट ग्राम चंदना, टेशो बथान आदि गांवों में माईकिग के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को खबरदार किया। अधिकारियों ने लॉकडाउन के दौरान घरों पर रहने की नसीहत दी। साथ ही हाट बाजारों में भीड़ भाड़ नहीं करने की अपील की गई। लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने, मास्क का प्रयोग करने, शारीरिक दूरी बनाने सहित नियम का पालन करने को कहा गया।

chat bot
आपका साथी