कुड़मि समाज ने बंधु तिर्की का पुतला फूंका

गोड्डा कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की के बयान कुड़मी को एसटी का दर्जा दिए ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:37 PM (IST)
कुड़मि समाज ने बंधु तिर्की का पुतला फूंका
कुड़मि समाज ने बंधु तिर्की का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, गोड्डा : कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की के बयान कुड़मी को एसटी का दर्जा दिए जाने की मांग गलत है, के विरुद्ध अखिल भारतीय आदिवासी कुड़मी महासभा ने चानकु महतो चौक रंगमटिया गोड्डा में विधायक तिर्की का पुतला जलाया। बंधु तिर्की मुर्दाबाद व आदिवासियों के बीच फूट डालना बंद करो आदि नारे लगाए। मौके पर मौजूद कुड़मी महासभा के संस्थापक सदस्य संजीव कुमार महतो ने बताया कि कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने गलत बयान दिया है। ऐतिहासिक दस्तावेजों में झारखंड का सबसे पुराना आदिवासी कुड़मि है। यह लिखित है। अगर भारत सरकार भूल नहीं करती तो भारत के प्रथम एसटी सूची में कुड़मि शामिल होता। आज भी एसटी छोड़कर आदिवासियों को मिलने वाला सारा कानूनी अधिकार समान रूप से प्राप्त है। यहां तक कि भारतीय विवाह और उत्तराधिकार अधिनियम में भी कुड़मी आदिवासी हैं। सभी कार्यालयों व न्यायालयों में आदिवासियों के समान ही व्यवहृत होते हैं। भारत में जितने भी धार्मिक जातिगत जनगणना हुआ है। सभी में कुड़मि का गणना आदिवासियों के श्रेणी में ही किया गया है। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की उलूल जलूल बकने के आदि हैं। लेकिन इस बार इन्होंने कुड़मि समुदाय को लक्ष्य करके गलत बयान दिया है। अबतक कांग्रेस पार्टी के तरफ से उनके गलत बयान पर स्पष्टिकरण जारी नहीं किया। इसलिए कुड़मी समाज ये मानने पर विवश हैं कि कांग्रेस नेता बंधु के बयान को कांग्रेस भी सही मान रही इसलिए चुप है। समाज आने वाले समय में इसका माकुल जवाब देगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजीव महतो के साथ साथ दशरथ महतो, दयानंद महतो, गौतम महतो, प्रदीप महतो, विजय महतो, विवेक महतो, आह्लाद महतो, संदीप महतो, प्रदीप महतो, विजय महतो, मिथुन महतो, अमित महतो, पप्पु महतो, पिकू महतो, मदन महतो, रमेश महतो, आशीष महतो, मनोहर महतो, कुंदन महतो, मदन महतो, मुन्ना, राजू, भीम महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी