किसान मित्र संघ के अध्यक्ष बने रवींद्र, मणिकांत सचिव

ठाकुरगंगटी प्रखंड मुख्यालय चौक के निकट स्थित प्रखंड कृषि तकनीकी भवन में शनिवार को प्रख

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:37 PM (IST)
किसान मित्र संघ के अध्यक्ष बने रवींद्र, मणिकांत सचिव
किसान मित्र संघ के अध्यक्ष बने रवींद्र, मणिकांत सचिव

ठाकुरगंगटी : प्रखंड मुख्यालय चौक के निकट स्थित प्रखंड कृषि तकनीकी भवन में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुल के किसान मित्रों ने बैठक कर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया। इसमें सर्वसम्मत से प्रखंड क्षेत्र के बभनिया ग्राम निवासी रवींद्र प्रसाद महतो को अध्यक्ष, खरखोदिया ग्राम निवासी नंदकिशोर झा को उपाध्यक्ष, कुरपटी ग्राम निवासी मणिकांत महतो को सचिव, अमरपुर ग्राम निवासी इब्राहिम अंसारी और करमेल ग्राम निवासी मदन रजक को उपसचिव, चांदा ग्राम निवासी हरियम गौरव मिश्रा को कोषाध्यक्ष, बनियाडीह ग्राम निवासी दिलीप कुमार भगत और चपरी ग्राम निवासी रवींद्र यादव को संरक्षक, मिश्र गंगटी ग्राम निवासी जगजीवन रविदास को कार्यालय प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। समिति के गठन के बाद किसान मित्रों ने संघ के माध्यम से विभिन्न प्रकार की मांग सरकार से की जाएगी। अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन, धरना प्रदर्शन आदि का कार्यक्रम भी संघ के बैनर तले किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी