आभासी दुनिया से बाहर से निकलें सांसद

जागरण संवाददाता गोड्डा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जामताड़ा विधायक विधायक डॉ. इ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 09:01 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 09:01 PM (IST)
आभासी दुनिया से बाहर से निकलें सांसद
आभासी दुनिया से बाहर से निकलें सांसद

जागरण संवाददाता, गोड्डा : कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जामताड़ा विधायक विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आभासी दुनिया से बाहर निकलें और गोड्डा के विकास के लिए क्षेत्र में रहकर काम करें। सिर्फ फेसबुक और ट्विटर पर भडकाऊ पोस्ट डालने से विकास नहीं होता है। इसके लिए जनता के बीच रहकर काम करना पड़ता है।

इरफान ने कहा कि बीते 15 वर्ष में गोड्डा में विकास के नाम पर सिर्फ लूट खसोट किया गया है। डॉ. इरफान ने सोमवार देर शाम गोड्डा परिसदन में जागरण से कहा कि यहां कि सड़कों का बुरा हाल है। सांसद 15 साल से गोड्डा को दोनों हाथों से लूटने का काम कर रहे हैं। जितनी मेहनत और ईमानदारी से यहां के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने गोड्डा को सजाया था और विकास की पटरी पर लाने का काम किया था, वह जस का तस है। यहां के सांसद को क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं। बस हवा हवाई में जनता को गुमराह कर धर्म और जात-पात में वोटरों को बांटकर यहां राज कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की दुर्दशा देख बड़ा ही दर्द और गुस्सा होता है। सांसद क्षेत्र के विकास के लिए जरा भी चितित नहीं है। सिर्फ मीडिया और बयानबाजी कर लाइम लाइट में रहना चाहते हैं। गोड्डा की जनता ने उन्हें तीन बार सांसद बनाया है तो विकास को दिखना चाहिए। गोड्डा शहर में पानी, सड़क, सफाई सहित अन्य बुनियादी समस्याओं की भरमार है। दूर दराज के इलाके में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है। रेशम, सिचाई, गंगा जल सहित अन्य परियोजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही है। बेरोजगारी चरम पर है। इरफान ने कहा कि अगर सांसद से विकास नहीं हो रहा तो वे वापस बिहार चले जाएं। गोड्डा की जनता की सेवा के लिए इरफान अंसारी खड़ा रहेगा। विधायक के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी