ललमटिया में स्वयंसेवकों का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

ललमटिया मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:49 PM (IST)
ललमटिया में स्वयंसेवकों का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम
ललमटिया में स्वयंसेवकों का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, ललमटिया : मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम स्थानीय सिदो-कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर ललमटिया के प्रांगण में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने अपने समर्पण भाव को दिखाते हुए यथाशक्ति यथा भक्ति के अनुसार भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए गुरु दक्षिणा किया। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के सामने पुष्प अर्पित कर गुरु पूजन भी की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोड्डा जिला के जिला कार्यवाह मुरली पांडे ने गुरु दक्षिणा के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भगवा ध्वज को अपना गुरु माना। इसके पीछे संघ के संस्थापक डा केशव बलिराम हेडगेवार के वक्तव्य को उन्होंने रखा। बताया कि भगवा ध्वज को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु इसलिए माना गया क्योंकि भगवा रंग यथार्थ, सच्चाई का प्रतीक है। केसरिया रंग ऋषि-मुनियों संत महात्माओं का प्रतीक है। उगते हुए सूर्य का रंग का प्रतीक है। सभी मानव की निष्ठा और सत्यता एक समान नहीं होती है, व्यक्ति परिवर्तन होने पर समय के साथ उनका मन कभी भी परिवर्तित हो सकता है, इसलिए संघ ने भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए संघ की विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भगवा ध्वज के सामने स्वयंसेवक गुरु दक्षिणा करते हैं। कार्यक्रम में मौके पर बोआरीजोर खंड के खंड कार्यवाह एतवारी मुर्मू, बोआरीजोर खंड के शारीरिक प्रमुख शिवम कुमार, बजरंग दल के अखाड़ा प्रमुख सोनू कुमार, सिद्धू कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर ललमटिया के अध्यक्ष संदीप पंडित, उपाध्यक्ष संत लाल लोहार, प्रधानाचार्य ब्रेन कुमार टुडू, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलमणि मुर्मू आचार्य, संजय पंडित, रणवीर पांडे, शालिग्राम पांडे, मनीष कुमार उपाध्याय, संजीव कुमार मिश्र, अभयकांत तिवारी, सूरज जायसवाल के अलावे कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी