उद्योग लगानेवालों को मिलेगी मदद : मंत्री

गोड्डा: सूबे के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने सोमवार को सदर प्रखंड के परसा में पीवीसी पाइ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Feb 2018 02:57 AM (IST) Updated:Tue, 06 Feb 2018 02:57 AM (IST)
उद्योग लगानेवालों को मिलेगी मदद : मंत्री
उद्योग लगानेवालों को मिलेगी मदद : मंत्री

गोड्डा: सूबे के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने सोमवार को सदर प्रखंड के परसा में पीवीसी पाइप फैक्ट्री एएमपी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए कृतसंकल्प है। उद्योग लगानेवालों को सरकार हर स्तर से मदद कर रही है। पाइप फैक्ट्री को भी अपेक्षित मदद मिलेगी। इसके लिए सरकार ने पिछले दिनों मोमेंटम झारखंड का भी आयोजन किया था। पहले झारखंड की पहचान स्कैम में थी और अब स्किल के रूप में हो रही है। गोड्डा में भी उद्योग को गति मिलेगी।

कहा कि देश के सौ पिछड़े जिलों में गोड्डा का भी नाम है यह दुर्भाग्य है। लेकिन सौभाग्य यह है कि जब जागो तभी सवेरा। केंद्र व राज्य सरकार ने विकास की गति जिले में तेज कर दी है। मंत्री ने पाइप फैक्ट्री लगाने वाले रितेश झा के प्रति आभार जताया। कहा कि वह चाहते तो एक नौकरी कर अपना परिवार चला सकते थे, लेकिन जिले के विकास और सैकड़ों युवाओं के रोजगार के उद्देश्य से उन्होंने फैक्ट्री खोली।

विधायक अमित मंडल ने कहा कि राज्य सरकार के मोमेंटम झारखंड का असर दिख रहा है। गोड्डा जैसे जिले में पाइप फैक्ट्री लग रही है।अब गोड्डा से पिछड़ापन का दाग हटेगा। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के प्रयास से अब पिछड़े क्षेत्र में भी उद्योग लग रहा है। रामारमण झा व स्थानीय मुखिया परमानंद साह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रोपराइटर रितेश झा, प्रेम शंकर झा, ह्यूम पाइप फैक्ट्री प्रोपराइटर संतोष ¨सह, नंदू झा, डब्लू कुमार, अमरेन्द्र कुमार, अजय झा, जयशंकर ¨सह,पंडित उमाकांत झा, ¨बदेश्वरी झा, पवन साह, अमोद साह, अशोक यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी