नई नियोजन नियमावली में अंगिका को शामिल करे सरकार: अमित

गोड्डा झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं की अनदेखी सरकार के लिए मुसीबत का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:54 PM (IST)
नई नियोजन नियमावली में अंगिका को शामिल करे सरकार: अमित
नई नियोजन नियमावली में अंगिका को शामिल करे सरकार: अमित

जागरण संवाददाता, गोड्डा : झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं की अनदेखी सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है। अंगिका भाषा को अगर नई नियोजन नियमावली में शामिल नहीं किया गया तो भाजपा उग्र आंदोलन चलाने को बाध्य होगी। उक्त बातें गोड्डा विधायक अमित मंडल ने कही। वे शनिवार की शाम गोड्डा के गोढ़ी विवाह भवन में भाजपा की ओर से आयोजित युवा गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। विधायक मंडल ने सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में जमकर हमला बोला। कहा कि झारखंड अंगिका उत्थान कमेटी के लोगों की भावनाओं की अनदेखी सरकार को भारी पड़ेगी। मौके पर पहुंचे युवाओं के साथ-साथ प्रबुद्ध जनों ने एक स्वर में सरकार के विरोध में आवाज बुलंद की। बताते चलें कि अंगिका को नई नियोजन नियमावली से हटा दिया गया है जिसके कारण अंगिका भाषी क्षेत्र में काफी रोष है।

विधायक मंडल ने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे नेता जो गठबंधन का हिस्सा है और जिन्होंने कहा कि अमित मंडल लंदन का है, उसे गोड्डा के बारे में पता नहीं है, वैसे किसी भी नेता ने अपनी सरकार के विरोध में अंगिका की लड़ाई में साथ नहीं दिया है, जबकि यह समस्या क्षेत्रीय समस्या है। सभा का संचालन दिलीप सिंह ने किया। वक्ताओं में प्रो हरीश भगत, प्रभात प्रवीण, ओम प्रकाश मंडल, विजयी श्री, अनंत नारायण दुबे, जय शंकर सिंह, मनोज शाही आदि भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी