आश्वासन देकर भूल गई सरकार

गोड्डा संताल परगना संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को वार्ड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:42 PM (IST)
आश्वासन देकर भूल गई सरकार
आश्वासन देकर भूल गई सरकार

संवाद सहयोगी, गोड्डा : संताल परगना संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को वार्ड 13 स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। इस दौरान कई बिदुओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से एसपीटी एक्ट को सरकार विधानसभा में चर्चा करा कर संशोधन करें, समाज में हो रही कुरीतियां यथा खुलेआम दहेज लेन-देन पर विराम लगाना सुनिश्चित हो। जबकि दहेज लेना और देना दोनों कानूनी अपराध है। इस पर कैसे विराम लगे इस पर जन जागरण चलाकर लोगों को जागरूक करने, डायन के नाम पर महिलाएं प्रताड़ित हो रहीं हैं, इसे रोकना, बाल विवाह इसे भी जन जागरूकता चलाकर रोकना, युवाओं को अपने प्रदेश में नौकरी कैसे मिले इस पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। लोकल कंपनियों में स्थानीय युवाओं को नौकरी मिले, बिजली व सड़की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो, बेरोजगारों को रोजगार देने में अक्षम साबित होने पर प्रत्येक महीना 6000 और 7000 बेरोजगारी भत्ता देने, किसानों का ऋण माफ करने, हर एक खेत को पानी पहुंचाने आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल यादव ने कहा कि चुनाव के समय अनुबंध कर्मी को स्थाई करने सहित अन्य आश्वासन दिया था। इसपर आज तक अमल नहीं किया गया। कहा, आंदोलन करके सरकार को उनका वादा याद दिलाएंगे।

यह भी रहे उपस्थित : कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता लालू यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड अर्जुन प्रसाद मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड राजकुमार मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदीप कुमार ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार, गोड्डा जिला अध्यक्ष जयकुल मनी नंदन (महतो), युवा जिला अध्यक्ष गोड्डा शशि भूषण सिंह, जिला महासचिव मनोज हाजरा, जिला प्रवक्ता सौरभ भारती, जिला सचिव राजकुमार साह, गोड्डा प्रखंड के पदाधिकारी राजेश पासवान, गणेश राय, विकास हाजरा, जय किशोर, विभीषण प्रशांत, राम शरण, शंभू, दिवाकर, राकेश, विपिन सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी