वादा पूरा नहीं किया सरकार ने, फिर आंदोलन करेंगे मनरेगा कर्मी

संवाद सहयोगी गोड्डा झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की जिला से लेकर प्रदेश इकाई के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:44 PM (IST)
वादा पूरा नहीं किया सरकार ने, फिर आंदोलन करेंगे मनरेगा कर्मी
वादा पूरा नहीं किया सरकार ने, फिर आंदोलन करेंगे मनरेगा कर्मी

संवाद सहयोगी, गोड्डा : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की जिला से लेकर प्रदेश इकाई के पुनर्गठन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे की अध्यक्षता में रविवार को जूम एप के माध्यम से वर्चुअल बैठक की गई। इसका संचालन प्रदेश महामंत्री विकास पांडेय ने किया। प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति के कारण कोरोना महामारी ने कई साथियों को छीन लिया है। हड़ताल समाप्त हुए करीब 10 महीना बीत गए। बावजूद सरकार ने किए गए आश्वासन को पूरा नहीं किया है। कहा कि उनकी मांगों में मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को 25 लाख रुपया मुआवजा देने तथा कोविड ड्यूटी लगाए गए मनरेगा कर्मियों के लिए 50 लाख का जीवन बीमा का प्रावधान करने के लिए मंत्री, मुख्यमंत्री, सचिव एवं मनरेगा आयुक्त को कई बार पत्राचार किया गया है। बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला। ऐसे में शोषण के खिलाफ राज्य के कोने-कोने से आंदोलन की मांग हो रही है।

आंदोलन के लिए प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक की कमेटी का पुनर्गठन किया जायेगा।

संघीय ढांचे को पुनर्गठित करने के लिए शेड्यूल बना : 21 से 30 जून 2021 तक सभी जिले के प्रखण्ड कमेटी का पुनर्गठन करने, एक से 11 जुलाई 2021 तक जिला कमेटी का पुनर्गठन करने, 25 जुलाई को प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। कमेटी गठन को लेकर प्रमंडल स्तर पर डेलीगेट बनाया गया है। जिसमें संताल परगना प्रमंडल में जितेंद्र झा, जयदेव मुर्मू, उज्जवल गुप्ता, मोहम्मद अकरम, अजीत टूडू, तरुण मंडल, बसंत टूडू, कमलदेव चौधरी, विकास कुमार, प्रेम प्रकाश किस्कू, सपन ठाकुर,एवं रवि प्रकाश को शामिल किया गया है। कोल्हान प्रमंडल में पुरुषोत्तम गोप, विकास महतो, शंकर सतपति, गुड्डू तांती एवं संतोष पाल को रखा गया है। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में संजय कुमार प्रमाणिक, शिवदेव लोहरा, मोहम्मद इम्तियाज, जॉन पीटर बागे, सुमंत प्रताप गांगुली, वीरेंद्र सिंह भोक्ता, निरोज लकडा, मृत्युंजय महतो एवं उदित नारायण को रखा गया है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से जितेंद्र कुमार सिंह, सैयद नन्हे परवेज, नीरज सिंह, लतीफ अंसारी, मंजीत सिंह दीपक कुमार महतो, पंकज कुमार, फिरोज आलम, अभिषेक कुमार, अनु रंजन, मोहम्मद यासीन, अमित कुमार सिंह, डॉ तस्लीम अहमद को रखा गया है। पलामू प्रमंडल से विकास पांडेय, मेराजुल हक, देवेन्द्र उपाध्याय, आलोक तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, चंदन कुमार वर्मा, बसंत सिंह एवं पंकज सिंह को रखा गया है।

chat bot
आपका साथी