गैस चूल्हा में लगी आग, बाल-बाल बची महिला

पथरगामा पथरगामा प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को सुबह 800 बजे गैस के चूल्हे में आग लगने से बाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:28 PM (IST)
गैस चूल्हा में लगी आग, बाल-बाल बची महिला
गैस चूल्हा में लगी आग, बाल-बाल बची महिला

पथरगामा: पथरगामा प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे गैस के चूल्हे में आग लगने से बाल बाल महिला बची। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत तरडीहा गांव में अनिल मंडल के घर में चाय बनाने के लिए गैस सिलेंडर के रेगुलेटर के पास जैसे ही माचिस जलाकर चेक करने के दौरान सिलेंडर रेगुलेटर में तिल्ली जलाई कि आग तेजी से धधक उठी। यह देख घर के लोग चिल्लाने लगे। आसपास के लोग भी वहां जुट गए। ग्रामीणों की मदद से अनिल मंडल ने गैस सिलेंडर को रेगुलेटर और चूल्हा सहित धान के खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों ने जले हुए सिलेंडर के ऊपर बिछावन भींगा कर काफी मात्रा में सिलेंडर के ऊपर फेंका। साथ ही मिट्टी और गोबर भी डाल कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। इससे वहां किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी। आग लगने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों का यह अंदेशा था कि कहीं गैस सिलेंडर में विस्फोट नहीं हो जाए। इसलिए सिलेंडर से दूर हट के ही आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा था। उज्ज्वला गैस योजना के तहत सभी गरीब परिवार को गैस सिलेंडर चूल्हा मुहैया कराया गया लेकिन इसकी सेफ्टी के लिए सुरक्षा के लिए कोई ऐसा साधन नहीं दिया गया है । ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए सेफ्टी इक्विलाइजर की मांग की है। प्रत्येक उपभोक्ता को सेफ्टी सामग्री मिलनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी