किसानों में निश्शुल्क मक्का बीज वितरण

गोड्डा पथरगामा प्रखंड स्थित सिगल विडो कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय खाद्य सु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:52 PM (IST)
किसानों में निश्शुल्क मक्का बीज वितरण
किसानों में निश्शुल्क मक्का बीज वितरण

संवाद सहयोगी, गोड्डा : पथरगामा प्रखंड स्थित सिगल विडो कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत गगटाकला पंचायत अंतर्गत खैरा ग्राम सेवक माछीताड़ पंचायत अंतर्गत सुंदर मोर ग्राम के किसानों को धान एवं मकका के बीज का वितरन उपायुक्त गोड्डा द्वारा नियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार के हाथों वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी गोड्डा के सौजन्य से धान का बीज 400 किलोग्राम एवं मक्का 200 किलोग्राम किसानों के बीच निशुल्क वितरण करने के लिए दिया गया है। बताया कि धान के बीज के लिए गगटाकला पंचायत अंतर्गत खैरा ग्राम के 40 किसानों के बीच प्रति किसान 10 किलो धान का बीज का वितरण किया गया वही माछीताड़ पंचायत अंतर्गत सुंदर मोर ग्राम में 50 किसानों के बीच मक्का का बीज का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर कौशल्या देवी, शोभा देवी, फूल कुमारी, सुनील सिंह, मोहम्मद इरफान, दिनेश सोरेन, बसंत कुमार ललन कुमार तपन मोदी शांति देवी कृषक मित्र छोटू कुमार कृषक मित्र अवधेश यादव एपिक सेंटर कार्यालय प्रभारी मोहम्मद ऐनुल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी