कोरोना मरीज के स्वजनों में भोजन कराने की पहल

- सांसद ने निजी खर्च पर कोविड मरीजों के स्वजनों के लिए शुरू कराई भोजन व्यवस्था जागरण संवादद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:14 PM (IST)
कोरोना मरीज के स्वजनों में भोजन कराने की पहल
कोरोना मरीज के स्वजनों में भोजन कराने की पहल

- सांसद ने निजी खर्च पर कोविड मरीजों के स्वजनों के लिए शुरू कराई भोजन व्यवस्था जागरण संवाददाता, गोड्डा : जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल के कोविड डेडिकेडेड वार्ड सहित शहर के सभी कोविड अस्पतालों में मरीजों के स्वजनों को निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को दूसरे दिन भी भोजन पैकेट का वितरण किया। सांसद निशिकांत दुबे ने निजी खर्च पर यहां मरीज के स्वजनों के लिए भोजन की व्यवस्था शुरू कराई है। इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, दिशा कमेटी के सदस्य संतोष सिंह, भाजपा नेता कृष्ण कन्हैया, नगर अध्यक्ष गप्पू सिन्हा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रियांशु राज, ओबीसी मोर्चा के प्रीतम गाडिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉली गुप्ता, सरिता दुबे, सूर्यमणि देवी, सीमा देवी, सुनीता टुडू , बीना मोदी, अजय गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भोजन वितरण में लगे हुए हैं।

बता दें कि इन दिनों शहर के एक दर्जन निजी अस्पतालों में सौ से अधिक कोविड मरीज इलाजरत हैं। लॉकडाउन में होटल आदि बंद रहने से मरीजों के स्वजनों को भोजन में काफी परेशानी हो रही है। इसको ध्यान में रखकर सांसद निशिकांत दुबे ने नई पहल की है। इस अभियान में भाजपा जिला कमेटी की पूरी टीम लगी हुई है। जिलाध्यक्ष मेहता ने कार्यकर्ताओं के साथ सभी अस्पतालों के आगे मरीजों के स्वजनों को गरमागरम भोजन का पैकेट मुहैया कराया। कोरोना संक्रमण काल में सांसद निशिकांत दुबे के उक्त पहल की काफी सराहना हो रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह लगातार और निर्बाध रूप से चलता रहेगा। सदर अस्पताल, संजीवनी, लाइफ केयर, सिटी हॉस्पिटल, सनराइज आदि अस्पतालों के बाहर मरीजों के स्वजनों को भोजन का पैकेट दिया गया। मातृ दिवस पर यहां नारी शक्ति ने भी सांसद के प्रयास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी