अग्निकांड की क्षति का किया गया आकलन

संवाद सूत्र मेहरमा कसबा पंचायत के कसबा गांव के मंडल टोला की रूबी देवी पति अशोक मंडल क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:14 PM (IST)
अग्निकांड की क्षति का किया गया आकलन
अग्निकांड की क्षति का किया गया आकलन

संवाद सूत्र, मेहरमा : कसबा पंचायत के कसबा गांव के मंडल टोला की रूबी देवी, पति अशोक मंडल के घर में आग लग जाने की सूचना पर मेहरमा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने राजस्व कर्मचारी घनश्याम चौहान को भेजकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट मांगा है। घटना बीते बुधवार घटी थी। राजस्व कर्मचारी गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे के आसपास पीड़ित के घर आकर सारी वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस संबंध में राजस्व कर्मचारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को काफी आर्थिक क्षति हुई है। जले हुए सामान से भी ज्ञात हो रहा है। करीब दो लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पीड़ित रूबी देवी द्वारा बताए गए सामानों में 35 हजार नगद, जिसमें समूह का पैसा 18 हजार भी शामिल है। इसके अलावा जेवरात, कपड़ा, बर्तन आदि शामिल है। परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मजदूर कार्ड, एवं समूह के कई रजिस्टर भी जल गया है। पीड़ित परिवार फिलहाल खुले आसमान में रहने को विवश है, उनके साथ दोनों बच्ची काजल कुमारी उम्र लगभग 15 साल, श्वेता कुमारी उम्र लगभग 13 साल, अपने मां के साथ घर में ही रहती थी, जिनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बच्चे के पढ़ाई लिखाई एवं पहनने के कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। पीड़िता के पति अशोक मंडल पंजाब में नौकरी करने गया है। इस दुख की घड़ी में सरकार की ओर से कितनी मदद मिल पाएगी, यह तो आने वाला समय ही पता चलेगा। फिलहाल उनके सामने अनेक प्रकार की कठिनाइयां उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बलराम कुमार मिश्र पीड़ित परिवार की सुध ली। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को फिलहाल पांच कंबल, कुछ कपड़े, 20 केजी चावल, दाल व सब्जी की व्यवस्था की है। बीडीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी नियमानुसार लाभ दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी