कीचड़मय सड़कों पर चलने को विवश कंचनपुरवासी

मेहरमा बलबड्डा पंचायत के कंचनपुर गांव में अभी भी लोग कीचड़ युक्त सड़क में चल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:06 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:06 PM (IST)
कीचड़मय सड़कों पर चलने को विवश कंचनपुरवासी
कीचड़मय सड़कों पर चलने को विवश कंचनपुरवासी

संवाद सूत्र, मेहरमा : बलबड्डा पंचायत के कंचनपुर गांव में अभी भी लोग कीचड़ युक्त सड़क में चलने को विवश हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास करके रात्रि के समय या फिर बीमार पड़े लोगों को घर से बाहर इलाज कराने ले जाने हेतु कई प्रकार की परेशानियों का सामना करने को विवश होना पड़ रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस ओबीसी प्रखंड सचिव अमर कुमार पांडे, रफीक मनसूर, विजय तांती, मोहन तांती, मुकेश दास बड़ी मनसूर, आदि ने बताया कंचनपुर गांव के नंदकिशोर राम के घर तक बारिश के कारण सड़क पर इतनी कीचड़ हो गई है कि वाहन तो दूर आम लोगों को पार होने में घोर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों को खास करके रात्रि में बीमार पड़े व्यक्ति या फिर आवश्यक कार्यों से आने जाने के लिए कई प्रकार के परेशानी झेलने को विवश होना पड़ रहा है। वही इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मेहरमा कुमार अभिषेक सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है, ग्रामीण लिखित आवेदन दें निश्चित रूप से ग्रामीणों को हो रही परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रखंड सचिव अमर कुमार ने बताया कि उक्त सड़क की जानकारी विधायक दीपिका पांडेय सिंह को दी गई है, जहां उनके द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि ग्रामीणों को बहुत जल्द पक्की सड़क बनाकर हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी।

chat bot
आपका साथी