सभी नागरिकों को न्याय पाने का अधिकार : डालसा

झालसा के निर्देश के आलोक में गुरुवार को बसंतराय प्रखंड के जमनीकोला पंचायत भवन में मुखिया बीणु मिश्रा की अध्यक्षता में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता व पीएलवी ने ग्रामीणों को कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:33 PM (IST)
सभी नागरिकों को न्याय पाने का अधिकार : डालसा
सभी नागरिकों को न्याय पाने का अधिकार : डालसा

संस, बसंतराय : झालसा के निर्देश के आलोक में गुरुवार को बसंतराय प्रखंड के जमनीकोला पंचायत भवन में मुखिया बीणु मिश्रा की अध्यक्षता में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता व पीएलवी ने ग्रामीणों को कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार एवं अजीत कुमार सहाय ने कहा कि देश में कानून का राज है। ऐसे में सभी नागरिकों को न्याय पाने का अधिकार है। गरीबी व लाचारी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहे इसलिए विधिक सेवा प्राधिकार का गठन किया गया है। यहां मुफ्त विधिक सहायता मुहैया कराई जाती है। जागरूकता के अभाव में लोग इधर- उधर भटक जाते हैं और न्याय से वंचित हो जाते हैं। न्याय सुलभ कराने सहित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने को लेकर प्रखंड स्तर पर 30 जनवरी को विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें सभी सरकारी विभागों के स्टाल लगाये जायेंगे और आन स्पाट समस्याओं का निष्पादन होगा। इस दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, श्रम विभाग की ओर से सांचालिक कल्याणकारी योजनाएं, आवास योजना, पेंशन योजना के अलावा झालसा की नई स्कीम आत्मनिर्भरता, निरोगी भव, चेतना व तृप्ति के संबंध में जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन मुखिया बीणु मिश्रा ने किया। उन्होंने सभी को अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति सजग रहने तथा आगामी 30 जनवरी को अपनी समस्याओं के निवारण को लेकर प्रखंड मुख्यालय आने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी हसन व हसीब अंसारी द्वारा किया गया। इस दौरान बाल विवाह अपराध, घरेलू हिसा अपराध आदि पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सुलह समझौता को निशुल्क सेवा दिए जाने की जानकारी दी गई। पीएलबी मोहम्मद हसन अंसारी व मोहम्मद हसीब ने ग्रामीणों को राशन कार्ड, मजदूर निबंधन के लाभ के बारे में जानकारी दी। मौके पर उपस्थित सब इंस्पेक्टर अमरपाल, जमनीकोला पंचायत की मुखिया बीणु मिश्रा आदि ने भी अपने विचार रखे और डालसा के इस अभियान को गरीबों के लिए वरदान बताया।

chat bot
आपका साथी