कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई

महागामा प्रखंड सभागार में अंचल के कर्मचारी अशोक कुशवाहा का विदाई समारो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:47 PM (IST)
कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई
कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई

संवाद सहयोगी, महागामा : प्रखंड सभागार में अंचल के कर्मचारी अशोक कुशवाहा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण चौधरी, अंचलाधिकारी रंजन यादव सहित कर्मियों ने समारोह के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मानित किया। बीडीओ प्रवीण कुमार चौधरी ने कहा कि सरकारी नौकरी में सभी को एक न एक दिन अवकाश प्राप्त करना पड़ता है। उन्होंने अब उम्र के इस पड़ाव पर अपने घर पर रहकर बच्चों के साथ आनंद से जीवन यापन करने की कामना की।

chat bot
आपका साथी