खाएं हरी सब्जी, रहें सेहतमंद: डा. प्रगतिका

संवाद सहयोगी गोड्डा ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा की ओर से शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:18 PM (IST)
खाएं हरी सब्जी, रहें सेहतमंद: डा. प्रगतिका
खाएं हरी सब्जी, रहें सेहतमंद: डा. प्रगतिका

संवाद सहयोगी, गोड्डा : ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा की ओर से शनिवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड के केलाबाड़ी ग्राम में प्रगतिशील किसानों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विषय पशुओं के लिए हरा चारा प्रबंधन तथा स्वास्थ्य में हरी सब्जियों का महत्व है। पशुपालन वैज्ञानिक डा. सतीश कुमार ने कहा कि पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में भूसा, खल्ली, चोकर, नमक तथा हरा चारा आहार के रूप में देना चाहिए। इससे दुधारू पशुओं जैसे-गाय, भैंस, बकरी में दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी। पशुओं को खिलाने के लिए नेपियर, बरसीम, सूडान घास, सुबबूल, कटहल के पौधे अवश्य लगाएं। गृह वैज्ञानिक डा. प्रगतिका मिश्रा ने महिला किसानों को बताया कि हरी सब्जियों में घुलनशील फाइबर, आयरन, मिनरल्स और कैल्शियम होते हैं जो कैंसर जैसे रोगों से शरीर को बचाते हैं। साथ ही गुर्दे में एसिड नहीं जमा होने देते हैं। हरी सब्जियां शरीर से खराब तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं, इससे पथरी और गुर्दे की समस्या नहीं होती है। हरी सब्जियों से आंखें भी मजबूत होती हैं। किसानों के बीच सेम, बैंगन, बोदी, लाल साग, झिगली के बीज, अमरूद के पौधे तथा धान का बीज वितरित किया गया। किसानों से खेती-बाड़ी, पशुपालन से सम्बंधित आय-व्यय का ब्यौरा लिया गया। मौके पर डा. रितेश दुबे सहित स्थानीय सुशीला देवी, मरांगमय किस्कू, सोनोती सोरेन, बिटी मुर्मू, बिनोद हांसदा, मकू टुडू, शिवचरण मुर्मू समेत 25 किसान प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी