पर्यावरण संरक्षण को भाजपा का स्वच्छता अभियान

संवाद सूत्र महागामा भारतीय जनता पार्टी महागामा मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से प्लास्टिक मु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 07:35 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को भाजपा का स्वच्छता अभियान
पर्यावरण संरक्षण को भाजपा का स्वच्छता अभियान

संवाद सूत्र, महागामा : भारतीय जनता पार्टी महागामा मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से प्लास्टिक मुक्त अभियान कार्यक्रम सफलता पूर्वक किया। इस अभियान का नेतृत्व महागामा मंडल संयोजक मुन्ना झा की देख रेख में किया गया। ज्ञात हो कि दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार 23 जून 2021 को डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस व छह जुलाई को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाई थी। इसी बीच पौधारोपण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के महागामा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल, पप्पू ठाकुर, राजेन्द्र यादव, सतीश झा, प्रभात जायसवाल, पवन सिह, उषा जायसवाल, बिमल जायसवाल, पुष्पा शर्मा, अनुपम सिंह, विनोद महतो, दीपक भारतीय, जयकांत मालाकार, राजा राउत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी