कालाबाजारी के दौरान व्यवसायी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए थे 5000 मास्क

जासं गोड्डा देश भर में कोरोना के कहर के कारण लॉक डाउन की घोषणा के एक सा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:05 PM (IST)
कालाबाजारी के दौरान व्यवसायी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए थे 5000 मास्क
कालाबाजारी के दौरान व्यवसायी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए थे 5000 मास्क

जासं गोड्डा : देश भर में कोरोना के कहर के कारण लॉक डाउन की घोषणा के एक साल से अधिक समय हो गया है। दोबारा देश कोरोना के लहर की चपेट में आ रहा है। ऐसे में लोगों को कोरोना से बचने के लिए शारीरिक दूरी के साथ मास्क लगाने सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की गई है। बीते वर्ष जब अप्रैल माह में मास्क की उपलब्धता कम रहने के कारण कुछ लोग इस आपदा में भी 10 रूपया का मास्क 50 से 70 रूपये में बेचने लगे थे। जिस दवा दुकान पर मास्क था, वह भी ऊंची दरों पर बेचने लगा। इस दौरान गोड्डा के एक कपड़ा व्यवसायी संजीव टेक्सटाइल के मालिक अरूण टेकड़ीवाल ने स्वास्थ्य विभाग को पांच हजार मास्क उपलब्ध करवाया था। बीते वर्ष उन्होंने लुधियाना से मास्क का ऑर्डर किया। लेकिन सभी मास्क लॉक डाउन के कारण रांची आकर फंस गया। ऐसे में अरुण ने अपने दुकान में रखे कपड़े और रबर को लेकर दो लेयर का मास्क बनवाना शुरू किया। और अंतत: जिला प्रशासन को पांच हजार मास्क उपलब्ध कराकर ही दम लिया। इस बारे में व्यवसायी अरूण टेकरीवाल ने कहा कि जीवन रक्षक मास्क की कालाबाजारी की खबर सुनने के बाद काफी दुखी था। उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधन को मुफ्त में 5000 मास्क दिया। मास्क देने पर बोले थे सिविल सर्जन : सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अरूण टेकरीवाल ने जो मदद का हाथ बढ़ाया था। वह आम लोग की आम लोगों के लिए मदद था। यह मास्क जरूरतमंद लोगों को अस्पताल प्रबंधन के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। बाजारों में मास्क नही मिल रहे थे। उस समय अरुण टेकरीवाल ने आम लोगों के हित में पांच हजार मास्क उपलब्ध करवाया। आपसी सहयोग और जागरूकता जरूरी : सिविल सर्जन डॉ शिवप्रसाद मिश्रा ने बताया कि लोगों के सहयोग और जागरूकता से स्वास्थ्य विभाग कोरोना प्रसार पर भी नियंत्रण कर लेगी। लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। किसी को घबड़ाने की जरूरत नहीं है। अफवाह पर ध्यान नहीं दें। प्रशासन हर वक्त चौकन्ना है व जिले वासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

chat bot
आपका साथी