डीसी ने दुर्गा मंदिरों का किया औचक निरीक्षण

गोड्डा कोविड मापदंडों के अनुरूप दुर्गा मंदिरों में दुर्गोत्सव की तैयारी का जायजा लेने डीसी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:49 PM (IST)
डीसी ने दुर्गा मंदिरों का किया औचक निरीक्षण
डीसी ने दुर्गा मंदिरों का किया औचक निरीक्षण

गोड्डा : कोविड मापदंडों के अनुरूप दुर्गा मंदिरों में दुर्गोत्सव की तैयारी का जायजा लेने डीसी भोर सिंह यादव ने बुधवार की शाम को कई मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीओ ऋतुराज और नगर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित पूजा समिति के सदस्य शामिल थे। डीसी ने सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीसी ने इस दौरान शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर बाबूपाड़ा, रौतारा चौक दुर्गा मंदिर, सिनेमा हॉल शिवपुर व भतडीहा-सरकंडा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का निरीक्षण किया। डीसी ने इस दौरान संबंधित पूजा समितियों को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर के पास कोई दुकान आदि नहीं लगनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में मंदिर में भीड़ नहीं लगनी चाहिए। शारीरिक दूरी का पालन और मास्क की अनिवार्यता पर डीसी ने जोर दिया। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों से सुमित कुमार बॉबी, मनोज झा, सूर्यकांत राउत, संजय यादव, मोहन अग्रवाल, बबलू सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी