लखन पहाड़ी पंचायत में ग्रीन कार्ड का वितरण

पथरगामा प्रखंड के लखन पहाड़ी पंचायत भवन में मंगलवार को ग्रीन कार्डधारियों क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:45 PM (IST)
लखन पहाड़ी पंचायत में ग्रीन कार्ड का वितरण
लखन पहाड़ी पंचायत में ग्रीन कार्ड का वितरण

संवाद सहयोगी, पथरगामा : प्रखंड के लखन पहाड़ी पंचायत भवन में मंगलवार को ग्रीन कार्डधारियों के बीच ग्रीन कार्ड का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा, पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार जायसवाल आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 60 लाभुकों को ग्रीन कार्ड दिया गया।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार जयसवाल ने बताया कि लखन पहाड़ी पंचायत में 60 ग्रीन कार्ड बने थे जिसका वितरण कर दिया गया है। बताया कि ग्रीन कार्ड वितरण करने के पहले लाभुक संबंधित डीलर के पास से समान का उठाओ पहले किया करते थे। बताया कि आगामी आठ अगस्त को प्रखंड के सभी डीलरों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर पूरे प्रखंड में ग्रीन कार्ड के वितरण की रूपरेखा तय की जाएगी। बताया कि डीलरों के साथ समीक्षात्मक बैठक करने से ग्रीन कार्ड को लेकर आ रही अड़चनें दूर होगी। मौके लखन पहाड़ी पंचायत के पंचायत सचिव मुकेश मंडल के अलावा ग्रीन कार्ड धारी जितनी देवी, प्रभाष चंद्र मिश्र, मोहन झा, निर्मला देवी, मंती देवी, डीलर अनिल रजक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी