राजस्व संग्रह में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करे विभाग : डीसी

जागरण संवाददाता गोड्डा जिले के विभिन्न राजस्व संग्रह विभागों के साथ नए वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:47 PM (IST)
राजस्व संग्रह में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करे विभाग : डीसी
राजस्व संग्रह में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करे विभाग : डीसी

जागरण संवाददाता, गोड्डा : जिले के विभिन्न राजस्व संग्रह विभागों के साथ नए वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के अनुरूप आंतरिक राजस्व संग्रहित करने पर जोर देने की जरूरत है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से उपायुक्त भोर सिंह यादव ने शुक्रवार को समीक्षा की।

उन्होने इस दौरान ईसीएल, भू अर्जन, सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने इसके लिए राजस्व संग्रह विभागों में परिवहन, मत्स्य, खनन, उत्पाद , नगर परिषद सहित ईसीएल और भू अर्जन से संबंधित विभागों की कार्यवाही के अनुपालन की बिदुवार समीक्षा की। बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी, भू अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लगान वसूली, नीलाम पत्रवाद, वाणिज्य कर, परिवहन, खनन , उत्पाद एवं निबंधन से संबंधित आंतरिक राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन जल्द से जल्द करें। अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की गई, जिन विभागों के राजस्व वसूली से संबंधित रिपोर्ट में कमी पाई गई। उस विभागों के प्रधान को लक्ष्य के अनुरूप हासिल करने के निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली नहीं होने पर संबंधित विभागीय प्रधानों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु हर संभव मुहिम चलाने पर बल दिया। परिवहन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में लगातार सघन जांच अभियान चलाएं। खनन अधिकारियों से कहा कि ओवरलोडिग वाहनों के विरुद्ध छापेमारी अभियान निरंतर चलाएं। अवैध खनन की रोकथाम के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। उत्पाद विभाग को अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान में तेज करने और जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में दोनों एसडीओ क्रमश गोड्डा एसडीओ ऋतुराज एवं महागामा एसडीओ जितेंद्र कुमार देव को दोनों अनुमंडल क्षेत्र में सघन मास्क चेकिग अभियान चलाने और कोरोना केसों के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि की रोकथाम के लिए सभी को सतर्क, सजग और सावधान करने पर जोर दिया। बिना मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति अनावश्यक अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। खुद की सुरक्षा का ध्यान रखें साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। मौके पर अपर समाहर्ता जुल्फिकार अली ,विधि शाखा प्रभारी सुजीत कुमार, भू अर्जन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू, जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार, विभिन्न प्रखंडों के अंचलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी