मध्याह्न भोजन योजना निजी कंपनियों को देने का विरोध

संवाद सहयोगी गोड्डा विद्यालय रसोईया संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को गांधी मैदान में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:33 PM (IST)
मध्याह्न भोजन योजना  निजी कंपनियों को देने का विरोध
मध्याह्न भोजन योजना निजी कंपनियों को देने का विरोध

संवाद सहयोगी, गोड्डा : विद्यालय रसोईया संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को गांधी मैदान में जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना को निजी कंपनियों को देने का संघ विरोध करती है। इसके लिए सभी जिलों में संघ की बैठक की जा रही है। दो माह के बाद मुख्यमंत्री का घेराव करने का निर्णय लिया जाएगा। संघ की जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद ने कहा कि जिले में दर्जनों रसोईया के खाते में अगस्त माह में निर्गत की गई राशि 9000 रुपए अभी तक नहीं भेजी गई है। इसके लिए जिला मध्याह्न भोजन कोषांग को 20 अक्टूबर को ही लिखा गया है । एक सप्ताह के अंदर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो संघ जिला कार्यालय का घेराव करेगी । पूर्व से कार्यरत संयोजिका जिन्हें हटाया गया है उन्हें फिर से वापस नहीं रखा गया तो संघ जिला कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी । बैठक में उपाध्यक्ष देवकी देवी, रांची जिला अध्यक्ष आशा दत्ता, साहिबगंज की जिला सचिव अंजनी देवी, दुमका की शिलाबन्ती किस्कू ने संबोधित किया। मौके पर कोषाध्यक्ष भवानी देवी, उपाध्यक्ष मगदलीना मुर्मू,मरांगमय हांसदा, ठाकुरगंगटी प्रखंड अध्यक्ष सुबाला देवी ,कल्पना देवी, कुमकुम देवी ,माला देवी, पारो देवी, सुदामा देवी ,बबीता देवी ,गोड्डा प्रखंड सचिव पुष्पा देवी, सुलेखा देवी, बिजली देवी , शहनाज बेगम, संजली हांसदा, अनीता देवी, पकलू मुर्मू, मरांग मय सोरेन, कौशल्या देवी, सजनी देवी,सावित्री हेम्ब्रम, शबनम देवी,सुगनी देवी,गीता देवी,शीला देवी,मीरा देवी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी