मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए पथरगामा चयनित

संवाद सूत्र पथरगामा राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए पथरगामा पंचायत स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:09 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:09 PM (IST)
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए पथरगामा  चयनित
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए पथरगामा चयनित

संवाद सूत्र ,पथरगामा : राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए पथरगामा पंचायत समिति का चयन किया है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना को लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों के साथ अहम बैठक हुई। जिसमें सरकार के निर्देश पर 32 बिन्दुओं पर पंचायत प्रतिनिधियों से अद्यतन जानकारी मांगी गई।

डीपीआरओ केरकेट्टा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गोड्डा जिला के पथरगामा प्रखंड को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने 32 बिदुओं पर प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया। पंचायत समिति सदस्यों ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अहम जानकारी दी। इसमें पंचायत समिति कार्यालय में साफ सफाई, रखरखाव, रंगरोगन, जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों से संबंधित जानकारी ली गई। इस दौरान प्रखंड की रिपोर्ट से डीपीआरओ से संतोष जताया है। पंचायत समिति सदस्यों ने बकाया मानदेय भुगतान की भी मांग की। इसपर पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि सरकार मानदेय नहीं देगी। आप लोगों का भुगतान पंचायत समिति के फंड से ही होना है। उन्होंने कहा कि जो भी पंचायत प्रतिनिधि अब तक अपना चुनावी खर्च का लेखा-जोखा नहीं दिए हैं वह अविलंब प्रखंड कार्यालय में जमा कर दें अन्यथा लेखा जोखा का ब्यौरा जमा नहीं करने वाले प्रतिनिधि तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। यदि कोविड-19 का असर कम रहा तो जल्द ही चुनाव होने की पूरी संभावना है। बैठक में उपस्थित सभी पंचायत कार्यसमिति सदस्य से वैक्सीन लेने के बारे में जानकारी ली गई जिसमें पड़वा पंचायत कार्य समिति सदस्य के वैक्सीन नहीं लेने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में बीडीओ संतोष बैठा ने सेविका, सहायिका, कृषक मित्र, शिक्षक आदि के द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में दिए गए सहयोग की सराहना भी की। बैठक में प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, सीडीपीओ सावित्री कुमारी, जिला से आए रिशु कुमार, बीपीआरओ मुकेश कुमार मंडल, प्रखंड नाजिर जयप्रकाश नारायण साह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय जायसवाल, महिला प्रसार पदाधिकारी माला घोष, पंचायत कार्यसमिति सदस्य राजकुमार शर्मा, राजीव सिंह, रवींद्र यादव आदि सहित कनीय अभियंता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी