दुर्गोत्सव के दौरान जिले में शांति व सद्भाव का माहौल रहे : डीसी

गोड्डा दुर्गापूजा के दौरान जिलेभर में शांति और सद्भाव का माहौल रहना चाहिए। अगर कहीं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:16 PM (IST)
दुर्गोत्सव के दौरान जिले में शांति व सद्भाव का माहौल रहे : डीसी
दुर्गोत्सव के दौरान जिले में शांति व सद्भाव का माहौल रहे : डीसी

गोड्डा : दुर्गापूजा के दौरान जिलेभर में शांति और सद्भाव का माहौल रहना चाहिए। अगर कहीं कोई गड़बड़ी की शिकायत मिले तो पुलिस और दंडाधिकारी इस पर त्वरित कार्रवाई करे। जिले में दुर्गोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से 95 अलग अलग स्थानों में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है। डीसी भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश ने बुधवार को संयुक्त रूप से वीडियो कॉफ्रेंसिग के माध्यम से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि दुर्गा पूजा को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए हर संभव प्रयास प्रशासन की ओर से किया जाना चाहिए।

इस दौरान सदर एसडीओ ऋतुराज और महागामा एसडीओ जितेंद्र कुमार देव को प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित रूट का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी दी गई। सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप पूजा स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने की हिदायत अधिकारियों को दी गई। विधि व्यवस्था संधारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। पुलिस पदाधिकारियों को नियमित गश्ती करने और महिला पुलिस के द्वारा धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। ताकि भीड़ एकत्र ना हो। पूजा पंडाल में शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की प्रतिबद्धता पर कोई समझौता नहीं करना है। मौके पर एसडीपीओ अरविद कुमार सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, संबंधित थाना के थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी