संदिग्ध संक्रमितों की पहचान कर कराएं स्वास्थ्य जांच

जासं गोड्डा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:22 PM (IST)
संदिग्ध संक्रमितों की पहचान कर कराएं स्वास्थ्य जांच
संदिग्ध संक्रमितों की पहचान कर कराएं स्वास्थ्य जांच

जासं, गोड्डा : प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंड़ों में सभी चौक-चोराहों पर मास्क एवं वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। वैसे वाहन चालकों को दंडित किया गया, जिन्होंने मास्क व हेलमेट नहीं पहना था। इस दौरान गोड्डा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भी मास्क एवं वाहन चेकिग अभियान अभियान चलाया गया। अभियान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हम सभी को अत्यंत ही सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घर से जब भी निकले ट्रैफिक के नियमों का अवश्य पालन करे। मास्क का उपयोग अवश्य करें। जिले में जिला प्रशासन के द्वारा मास्क एवं वाहन चेकिग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के अभियान संचालन का मुख्य उद्देश्य लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क , हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के प्रयोग प्रति सजग करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क, हेलमेट के घर से बाहर न निकलें इसकी अहमियत को समझें। इसमें सभी लोगों का सहयोग अतिआवश्यक है। तभी हम कोरोना जैसे भयानक बीमारी का का मुकाबला कर सकेंगे। मास्क एवं वाहन चेकिग के दौरान संदिग्ध कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी प्राप्त कर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण को लेकर प्रेरित किया गया। साथ ही साथ उन लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया। जो अब तक टीका नहीं लिए थे।

chat bot
आपका साथी