बोआरीजोर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष , 11 घायल

संवाद सहयोगी बोआरीजोर बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में विवादित जमीन से बांस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:41 PM (IST)
बोआरीजोर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष , 11 घायल
बोआरीजोर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष , 11 घायल

संवाद सहयोगी, बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में विवादित जमीन से बांस काटने के सवाल पर मंगलवार को दो गुट के बीच खूनी संघर्ष हुआ जिसमें कुल 11 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से चार की हालत चिताजनक है। चारों को बोआरीजोर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि बांस काटने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए बोआरीजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। यहां डॉ स्वीटी कुमारी ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय रीना कुमारी, 32 वर्षीय आनंद मड़ैया, 65 वर्षीय राजा मड़ैया एवं 60 वर्षीय बिपिन मड़ैया को बेहतर उपचार के लिए गोड्डा भेज दिया गया है। घटना के बाबत एक पक्ष के राजा मड़ैया उक्त विवादित जमीन पर लगे बांस को काट रहे थे कि दूसरे पक्ष के विपिन मड़ैया सहित कई लोगो ने विरोध किया। प्रतिकार में दोनो पक्ष आमने -सामने आ गए और आपस में मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान जिसे जो हाथ लगा उसी से एक दूसरे पर वार करना जारी रखा। मामले में एक पक्ष के तीन लोग क्रमश: राजा मड़ैया, आनंद मड़ैया, वीरेंद्र मड़ैया जबकि दूसरे पक्ष से बिपिन मडैया, सिकंदर मडैया, राजेश मडैया, रीना , संतोष मड़ैया, जयमाला देवी, झिगा मडैया, फूलचंद मडैया, कुल आठ लोगों को चोटें आई है। थाना प्रभारी नारायण तुबिद ने कहा कि दोनों पक्ष का उपचार किया जा रहा है आवेदन के बाद नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी