मेहरमा में 1175 लोगों के कोरोना जांच में 10 पॉजिटिव मिले

फोटो 23 संवाद सहयोगी मेहरमा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड की सभी स्वास्थ्य केंद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:42 PM (IST)
मेहरमा में 1175 लोगों के कोरोना जांच में 10 पॉजिटिव मिले
मेहरमा में 1175 लोगों के कोरोना जांच में 10 पॉजिटिव मिले

फोटो 23

संवाद सहयोगी, मेहरमा: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड की सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप तथा प्रखंड के सभी 13 स्वास्थ्य उप केंद्र पर शिविर लगाकर एंटीजन कीट तथा आरटीपीसीआर विधि से कूल 1175 लोगों का कोरोना जांच किया गया।जिसमें दस पॉजिटिव मिले।इसमें दो सीमावर्ती क्षेत्र बिहार के थे। मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप मार्ग होकर गुजर रहे 150 लोगों का एंटीजन कीट विधि से कोरोना जांच किया गया। इसमें दो पॉजिटिव मिले, जो बिहार राज्य के थे। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देने की बात कही गई। वहीं 70 लोगों का आरटीपीसीआर विधि से सैंपल लिया गया। जिसे जांच के लिए धनबाद भेजा जाएगा। जहां से करीब 15 दिनों बाद रिपोर्ट आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

दूसरी ओर प्रखंड के सभी 13 स्वास्थ्य उप केंद्र पर भी कुल 955 लोगों का एंटीजन किट विधि से कोरोना जांच किया गया। इसमें आठ पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसुलेशन किट उपलब्ध कराकर होम आइसोलेट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बीटीटी कृष्ण कुणाल,संजीव कुमार हाजरा, मोहम्मद लालू, लैब टेक्नीशियन रोशन कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजीव, नरेश,प्रवीण, राजेश उर्फ राजू तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर संबंधित केंद्र की एएनएम,एमपी डब्लू की भूमिका सराहनीय रही। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 लोगों का ट्रूनेट विधि से कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। गुरुवार को सभी का परिणाम आया। इसमें आठ पॉजिटिव मिले। सभी को संबंधित गांव की सहिया के माध्यम से होम आइसोलेशन किट उपलब्ध कराकर होम आइसोलेट किया गया।

chat bot
आपका साथी